सरदार पटेल ने 565 रियासतों को एकजुट कर रखी अखंड भारत की नींव – कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा राष्ट्रीय एकता दिवस पर महाबीर स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी आयोजित

0
25

हिसार, 31 अक्टूबर।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को हिसार में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाबीर स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी आयोजित की गई, जबकि गुर्जर कल्याण सभा की ओर से सरदार पटेल भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए महाबीर स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, सरदार पटेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में भी कैबिनेट मंत्री ने शिरकत की। पटेल भवन से पटेल चैक तक आयोजित इस एकता दौड़ में बड़ी संख्या में नागरिकों ने दौड़ में भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और एकजुटता की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता से देश की 565 रियासतों का एकीकरण कर मजबूत और अखंड भारत की नींव रखी। उनका योगदान देश के इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने गुर्जर कल्याण सभा को अपने ऐच्छिक कोटे से 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के योगदान और विचारों को याद रखने के उद्देश्य से गुजरात में उनकी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। हाल ही में उन्हें वहां जाने का अवसर मिला, जहां सरदार पटेल के पूरे जीवन परिचय और उनके ऐतिहासिक कार्यों को डिजिटल माध्यमों और पुस्तकों के जरिए प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों को भी वहां जाकर उनके जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को जानना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में देश में सडकों, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों के विकास के साथ-साथ गरीबों के कल्याण के लिए भी अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। युवा मन लगाकर पढ़ाई करें और अपनी मेहनत एवं योग्यता के आधार पर आगे बढ़ें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि देश की प्रगति और मजबूती के लिए सभी नागरिकों का एकजुट रहना जरूरी है। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी ने राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।

विधायक रणधीर पनिहार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को एकजुट रखने में सरदार पटेल की भूमिका ऐतिहासिक रही है। उनके दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता के कारण ही भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ सका। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने और देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व से देश को एक सूत्र में बांधने का ऐतिहासिक कार्य किया। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें याद दिलाता है कि देश की मजबूती आपसी एकता और भाईचारे में ही निहित है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। वहीं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर महापौर प्रवीण पोपली, एसडीएम ज्योति मित्तल, जिला परिषद सीईओ सुभाष चंद्र, नगर निगम अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप हुड्डा, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, सेवानिवृत एचसीएस अधिकारी प्रताप, गुर्जर कल्याण सभा के अध्यक्ष राधाकृष्ण खटाना, गोलू गुर्जर, कृष्ण खटाना, राजेश गौरछी, सरोज खटाना, सरपंच दयाल, पूर्व सरपंच उमेद, नरसिंग, मोहित सिंगल, सत्यनारायण, मस्ताराम, चेयरमैन अजय गावड़, राजेंद्र सांगवान सहित अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, युवा एवं अधिकारीगण उपस्थि

सरदार पटेल ने 565 रियासतों को एकजुट कर रखी अखंड भारत की नींव – कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
राष्ट्रीय एकता दिवस पर महाबीर स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी आयोजित