दिल्ली: 13 और 14 दिसंबर को हाई अलर्ट, पन्नू ने वीडियो जारी कर फिर दी धमकी

0
24

दिल्ली में 13 और 14 दिसंबर को सुरक्षा कड़ी, खुफिया एजेंसियों को आतंकी हमले के इनपुट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और देश के कई हिस्सों में 13 और 14 दिसंबर को संभावित आतंकी हमले के गंभीर इनपुट मिलने के बाद खुफिया विभाग और सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी होती है, जबकि 14 दिसंबर को दिल्ली में यहूदी समुदाय का आठ दिवसीय त्योहार हनुक्का मनाया जाता है। इन दोनों तारीखों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और ज्यादा सख्त की जा रही है।

पिछले महीने 10 नवंबर को लाल किला परिसर के पास हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क मोड पर थीं। इस बीच, खालिस्तानी समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) और उसके प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर वीडियो जारी कर धमकी दी है, जिससे सुरक्षा चिंताएँ और बढ़ गई हैं।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पन्नू हर साल 13 दिसंबर को संसद हमले की बरसी पर धमकी भरे वीडियो जारी करता है, और इस वर्ष भी उसने ऐसा ही किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी इनपुट को हल्के में नहीं लिया जा रहा है और सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, एसएफजे के समर्थक राजधानी के विभिन्न इलाकों में देशविरोधी नारे लिख सकते हैं, पोस्टर लगा सकते हैं, या भड़काऊ गतिविधियों की कोशिश कर सकते हैं। कुछ समय पहले पन्नू ने एक विवादित नक्शा भी जारी किया था, जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली को शामिल दिखाया गया था, जिसके बाद से उसकी गतिविधियों पर सुरक्षा एजेंसियाँ निगरानी और कड़ी कर चुकी हैं।

For more updates: Suryakiran News Hindi