इमरान खान को भारत छोड़ने के आदेश पर अंतरिम रोक

0
32

### इमरान खान को भारत छोड़ने के आदेश पर अंतरिम रोक

इमरान खान को भारत छोड़ने के आदेश पर अंतरिम रोक

अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने के आदेश के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें **2 नवंबर दोपहर 3 बजे तक** भारत में रहने की अनुमति दी है।

 

रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान को 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में SIR के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के बाद हिरासत में लिया गया था। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

इमरान खान के पास अमेरिकी नागरिकता और अमेरिकी पासपोर्ट है तथा वह OCI कार्ड के जरिए भारत में रह रहे हैं। इसी आधार पर उनके भारत में प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर कानूनी कार्रवाई की

गई है।