समाधान शिविर व गीता महोत्सव तैयारियों पर अधिकारियों की बैठक

0
60
  • समाधान शिविर में उपायुक्त अनीश यादव ने सुनी लोगों की समस्याएं
    हिसार, 20 नवंबर।

उपायुक्त अनीश यादव ने वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में आम लोगों की परेशानियों को ध्यान से सुना। उन्होंने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात को गंभीरता से लेकर पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई करनी आवश्यक है।

हिन्दवान गांव के एक निवासी द्वारा मकान के पास कुआँ खुदाई से जुड़े मामले पर उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को जांच कर जरूरी कदम उठाने के आदेश दिए। वहीं, गांव गढ़ी निवासी सुमित द्वारा सर्विस रोड की लाइट ठीक कराने, सरकारी स्कूल क्षेत्र की सफाई करवाने और ओपन जिम के उपकरणों की मरम्मत को लेकर रखी गई मांगों पर संबंधित विभागों को तुरंत कार्यवाही करने को कहा गया।

इसी प्रकार मौहल्ला सैनियान के एक व्यक्ति ने महाराजा शूरसेन सैनी पार्क, पुरानी सब्जी मंडी के पीछे और डाबड़ा चौक से रेलवे लाइन की ओर अवैध कब्जों को हटवाने की मांग की। इस पर उपायुक्त ने नगर निगम को उचित कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

गांव पातन में पंचायती भूमि और फिरनी पर लगे हरे पेड़ों की कटाई से संबंधित शिकायत को लेकर उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को मामले की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई करने को कहा। गांव बडाला के एक व्यक्ति द्वारा प्राइवेट बसों में वरिष्ठ नागरिकों और छात्रों के बस पास मान्य न किए जाने की समस्या भी रखी गई, जिस पर उपायुक्त ने आरटीए विभाग को जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा, एसडीएम ज्योति मित्तल, नगराधीश हरिराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित होगा जिला स्तरीय गीता महोत्सव : एसडीएम ज्योति मित्तल
    हिसार, 20 नवंबर।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के जिला स्तरीय आयोजन की तैयारियों को लेकर वीरवार को एसडीएम

28 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित होगा जिला स्तरीय गीता महोत्सव : एसडीएम ज्योति मित्तल
हिसार, 20 नवंबर।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के जिला स्तरीय आयोजन की तैयारियों को लेकर वीरवार को एसडीएम ज्योति मित्तल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में हवन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, झांकियों और अन्य तैयारियों से संबंधित पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

एसडीएम ने बताया कि गीता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस बार भी 2 8 नवंबर से 1 दिसंबर तक गीता महोत्सव बड़े स्तर पर, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। चार दिवसीय आयोजन में गीता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संदेश वाचन, विद्यालयों की भागीदारी, शोभा यात्रा, यज्ञ और आध्यात्मिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव गीता के मूल ज्ञान और श्रीकृष्ण के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

उन्होंने बताया कि सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संस्थाओं के साथ-साथ सरकारी और निजी स्कूलों एवं विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस संबंध में जल्द ही सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की जाएगी।

एसडीएम ज्योति मित्तल ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा। बैठक में साफ-सफाई, यातायात, पेयजल, बिजली, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, चिकित्सा सुविधाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना और प्रचार-प्रसार जैसी तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में हवन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेमिनार, झांकियों और अन्य तैयारियों से संबंधित पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

एसडीएम ने बताया कि गीता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस बार भी 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक गीता महोत्सव बड़े स्तर पर, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। चार दिवसीय आयोजन में गीता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संदेश वाचन, विद्यालयों की भागीदारी, शोभा यात्रा, यज्ञ और आध्यात्मिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव गीता के मूल ज्ञान और श्रीकृष्ण के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

उन्होंने बताया कि सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संस्थाओं के साथ-साथ सरकारी और निजी स्कूलों एवं विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। इस संबंध में जल्द ही सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की जाएगी।

एसडीएम ज्योति मित्तल ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा। बैठक में साफ-सफाई, यातायात, पेयजल, बिजली, मंच व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, चिकित्सा सुविधाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना और प्रचार-प्रसार जैसी तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।