राजकीय आईटीआई हिसार में 16 दिसंबर को मेगा जॉब फेयर का आयोजन

0
56

हिसार, 10 दिसंबर।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तोशाम रोड, हिसार में 16 दिसंबर को मेगा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती मेले का उद्देश्य आईटीआई पास-आउट युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है।

आईटीआई की पूरी टीम तैयारियों में जुटी

संस्थान की प्रधानाचार्या प्रेम किरण ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार जॉब फेयर की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी राजकीय आईटीआई की शिक्षुता शाखा, संबंधित अनुदेशक, वर्ग अनुदेशक और कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

इंचार्ज और प्रबंधन टीम नियुक्त

मेगा जॉब फेयर के लिए उपप्रधानाचार्य नीरज लिखा और एपीओ को इंचार्ज बनाया गया है। वहीं कार्यक्रम का संचालन वर्ग अनुदेशिका एवं जेएपीओ रितु अरोड़ा की निगरानी में होगा।

बड़ी कंपनियां लेंगी हिस्सा, मौके पर इंटरव्यू

उपप्रधानाचार्य नीरज लिखा ने बताया कि हरियाणा की कई प्रतिष्ठित कंपनियां इस मेले में शामिल होंगी। ये कंपनियां विभिन्न ट्रेड के आईटीआई पास-आउट ट्रेनीज का इंटरव्यू लेकर चयनित उम्मीदवारों को मौके पर जॉब ऑफर लेटर प्रदान करेंगी।

इच्छुक युवाओं के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

जॉब फेयर में भाग लेने वाले ट्रेनीज को दिए गए लिंक
https://forms.gle/NGZ4azSC4fNqPuBd8
पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
उन्हें 16 दिसंबर को सुबह 9 बजे अपना बायोडाटा लेकर राजकीय आईटीआई हिसार में समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है।