उपायुक्त महेंद्र पाल ने हिसार एयरपोर्ट का निरीक्षण किया

0
39

हिसार, 09 दिसंबर।
उपायुक्त महेंद्र पाल ने मंगलवार को महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट का दौरा कर चल रहे निर्माण कार्यों, सुरक्षा व्यवस्थाओं, संचालन प्रक्रियाओं और हवाई सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। दौरे के दौरान उन्होंने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया और अधिकारियों से एयरपोर्ट से जुड़ी प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की।

अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तीन चरणों में किया जा रहा है। वर्तमान में हिसार से जयपुर, दिल्ली, चंडीगढ़ और अयोध्या के लिए फ्लाइट सेवाएं उपलब्ध हैं और यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जल्द ही जम्मू के लिए नई हवाई सेवा शुरू किए जाने पर भी कार्य प्रगति पर है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ज्योति मित्तल, डीएफएससी अमित शेखावत, सिविल एविएशन के प्रोटोकॉल अधिकारी सतपाल आर्य और एयरपोर्ट निदेशक ओपी सैनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।